Saturday, September 26, 2026
Home कोरबा तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी ठोकर, महिला...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी ठोकर, महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोतवाली थानांतर्गत राताखार शराब दुकान के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पत्नी तीज बाई महंत की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापारा पड़निया की निवासी है,जो अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाले कलेक्ट्रेट गई हुई थी और वहां से वापसी के दौरान यह घटना घट गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया,घटना की सूचना पाकर मौके पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुइ है।

Advertisement Carousel