Monday, June 22, 2026
Home कोरबा ठेकेदार ने 34.66 लाख का फर्जी टीडीआर जमा किया, हुई एफआईआर

ठेकेदार ने 34.66 लाख का फर्जी टीडीआर जमा किया, हुई एफआईआर

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जल संसाधन संभाग कार्यालय में ठेकेदार अजय कुमार सिंह साकिन बलरामपुर जिला सरगुजा वर्तमान पता बी 06 विजयापुरम फेस-1 सिपत रोड सरकण्डा बिलासपुर (छ ग) द्वारा 34 लाख 66 हजार 200 रुपये का फर्जी टीडीआर जमा कर धोखाघडी की गई है। विभाग द्वारा उक्त टी.डी.आर. की सत्यता हेतु शाखा प्रबंधक एसबीआई मेन ब्रांच, बिलासपुर को लिखे पत्र में शाखा प्रबंधक एसबीआई मेन ब्रांच, बिलासपुर के द्वारा उक्त टीडीआर उनकी शाखा द्वारा जारी नहीं करना बताया है। किसी अन्य एफ डी. में छेड़छाड़ किया गया है। इस धोखाधड़ी के मामले में धारा 420, 467, 468, 471 भादवी के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Advertisement Carousel