Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा करतला थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां, चोर पकड़ से दूर, ग्रामीण भय...

करतला थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां, चोर पकड़ से दूर, ग्रामीण भय में

कोरबा(खटपट न्यूज़)। करतला थाना अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में चोर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं किंतु करतला पुलिस की सुस्त कार्यशैली से चोर पकड़े नहीं जा सके हैं। शिकायतों के मामलों में भी पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं देने का आरोप लग चुका है।

इन दिनों करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली में बीते महिने से चोर गिरोह सक्रिय है। आए दिन गांव में किसी न किसी घर से चोरी हो रही है। महीने में तीन चोरियां हो चुकी हैं लेकिन पुलिस चोर गिरोह को पकड़ने में नाकाम रही है।
करतला निवासी सुशील कुमार की खड़ी जेसीबी से तौलीपाली में लगभग 50 लीटर से अधिक डीजल चोरों ने पार किया। यह जेसीबी गांव में किसानों के निजी काम करने आया हुआ था और जेसीबी बराती चौक पर रोजाना की तरह खड़ी थी जिस पर चोरो की नजर थी और खड़ी गाड़ी से डीजल की चोरी हो गई।
ग्राम तौलीपाली में कान्हूराम झरिया के घर दो बार चोरी हो चुकी है जिसकी थाना में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कान्हूराम के घर से हजारों का कपड़ा चोर ले उड़े। इसी तरह गीता प्रसाद के घर में बीते हप्ते चोरी हुई जिसमें आलमारी से कपड़े व नगदी चोर ले गए। इन किसी भी मामले में आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। बता दें कि महिला प्रताड़ना संबंधी एक शिकायत के मामले में भी करतला पुलिस पर आरोप लगा है कि दूसरे पक्ष को राहत देने के लिए अपने हिसाब से प्रतिवेदन तैयार किया गया और पीड़ित परिवार/महिला आज भी न्याय के लिए प्रतीक्षारत है किंतु अधिकारियों को दिग्भ्रमित करते हुए तैयार प्रतिवेदन से अब न्याय की उम्मीद पीड़िता ने करतला पुलिस से छोड़ दी है। महिला आयोग से उसने गुहार लगाई है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel