Sunday, March 8, 2026
Home कोरबा जिला फ्लोरबॉल संघ का गठन, रघुराज सिंह बने अध्यक्ष

जिला फ्लोरबॉल संघ का गठन, रघुराज सिंह बने अध्यक्ष

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ फ्लोरबॉल संघ का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ फ्लोरबॉल संघ के जनरल सेक्रेटरी किशोर मेहरा ने रघुराज सिंह को कोरबा जिला अध्यक्ष एवं प्यारे लाल चौधरी को जनरल सेक्रेटरी मनोनित किया है। श्री चौधरी ने बताया कि फ्लोरबॉल संघ का गठन होने से कोरबा जिला के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी जौहर दिखा सकेंगे। जिला कार्यकारिणी की गठन शीघ्र की जाएगी। उनकी नियुक्ति को लेकर सहायक संचालक केआर डहरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरके पांडे ,जिला खेल अधिकारी आरके साहू ,हॉकी राष्ट्रीय कोच गोपेश्वर कहरा व केआर टंडन, शिक्षक फेडरेशन संभागीय अध्यक्ष सर्वेश सोनी, राजेश राय ,तथा व्यायाम शिक्षकों मे रंजीता सिंह, अजय तिवारी, नवल उपाध्याय, रामनारायण डडसेना, गोपालदास दास महंत, नैतिक दास महंत , धनराज निर्मलकर, प्रभात सिंह, मरकाम ,एनके राठौर, बीपी वर्मा, बीएस पटेल, आरपी दुबे, संजय दुबे ,भुवनेश्वर कवर ,विजय आदिले, एमपी यादव, घनश्याम श्रीवास, स्वर्ण कुमार बांधे कर विनय सोनवानी, बीएस पटेल आदि ने खुशी जाहिर की है।

Advertisement Carousel