Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा दर्री में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

दर्री में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

कोरबा। दर्री में एक 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। जानकारी के मुताबिक दर्री थाना क्षेत्र के तुलसी नगर क्षेत्र में रहने वाले सागर चौहान का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। आज सुबह कुछ लोगों ने उसे इस स्थिति में देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा करने के साथ शव को फंदे से उतारा गया। टीआई विजय चेलक ने इस संबंध में जानकारी दी है कि चौहान परिवार में एक शिशु का जन्म पिछले दिनों हुआ था। शनिवार को छट्टी का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान सागर ने बाइक की मांग अपने बड़े भाई से की थी। नशे की स्थिति में होने की वजह से भाई ने उसे फटकार लगाई थी, लेकिन परिजनों को अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ घंटों बाद वह आत्मघाती कदम उठा लेगा।

Advertisement Carousel