Sunday, May 10, 2026
Home कोरबा जादू जगत के बेताज बादशाह सिकंदर का काफिला कोरबा पहुंचा, शो 27...

जादू जगत के बेताज बादशाह सिकंदर का काफिला कोरबा पहुंचा, शो 27 फरवरी से

कोरबा (खटपट न्यूज)। कला प्रेमियों की नगरी में अब विश्व के धुरंधर जादूगर की टीम आ गई है। बुधवारी बाजार के समीप जैन मंदिर परिसर में बने हॉल में उनके कार्यकर्मों का सिलसिला 27 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा।


जादूगर सिकंदर के शो में नवीनता है, डायनेसोर और सलीम अनारकली का विश्व प्रसिद्ध जादुई एक्ट है जो उन्हें अलग पहचान दिलाता है। कोरबा के विख्यात जादूगर रमेश के संयोजन में उनका यह कार्यक्रम होने जा रहा है। यह जानकारी शो प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और पीआरओ मदन भारती ने दी। फिलहाल शो की तैयारिया जारी है।

Advertisement Carousel