Tuesday, September 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ जनदर्शन कार्यक्रम में कुसमुंडा के भू विस्थापित ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिले

जनदर्शन कार्यक्रम में कुसमुंडा के भू विस्थापित ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिले

मुख्यमंत्री ने कहा बस सुविधा और एंबुलेंस उपलब्ध कराएंगे

रायपुर, (खटपट न्यूज) ।

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आज साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के दूरदराज से आए लोगों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में कोरबा जिले के कुसमुंडा के भू विस्थापित ग्रामीण परिवार आज जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले। इन परिवारों ने बताया कि वे जटराज, पाली और सोनपुरी जैसे विभिन्न गांव में रहते हैं। इनमें बस सुविधा नहीं होने की वजह से बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी समस्या होती है। अगर स्कूल बस की सुविधा शासन द्वारा दे दिए जाए तो बहुत अच्छा होगा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने एक एंबुलेंस की भी मांग की। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस नहीं होने की वजह से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को कोरबा जिला मुख्यालय पहुंचने में दिक्कत होती है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर ही कलेक्टर कोरबा को इन दोनों सुविधाओं के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही आपकी दोनों समस्याएं हल हो जायेंगी और बच्चे भी स्कूल जा सकेंगे तथा लोगों के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी हो सकेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Advertisement Carousel