Friday, June 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के संत समाज ने राज्यपाल से की मुलाकात, धर्मांतरण सहित विभिन्न...

छत्तीसगढ़ के संत समाज ने राज्यपाल से की मुलाकात, धर्मांतरण सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर सौंपा ज्ञापन

रायपुर,(खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री परमानंद महाराज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के साधु-संतों ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने राज्यपाल से धर्मांतरण के मुद्दों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। 
इस अवसर पर श्री सर्वेश्वर दास महाराज, श्री वेदप्रकाश, श्री राजीव लोचन, श्री देवदास, श्री त्रिवेणी दास, श्री राकेश, श्री मिथिला शरण, श्री सुग्रीव दास, श्री गोपाल शरण, श्री वी. के. ठाकुर, श्री उदय शदाणी, श्री घनश्याम चौधरी उपस्थित थे। राज्यपाल सुश्री उइके ने सभी संतों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement Carousel