Wednesday, September 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ छग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पिता का निधन,सीएम ने शोक जताया

छग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पिता का निधन,सीएम ने शोक जताया


रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम बघेल ने मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका आज गुवाहाटी में निधन हो गया।

Advertisement Carousel