Friday, June 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ छग:ब्राउन शुगर का पाकिस्तान कनेक्शन, 3 युवक गिरफ्तार

छग:ब्राउन शुगर का पाकिस्तान कनेक्शन, 3 युवक गिरफ्तार


रायपुर(खटपट न्यूज़)। राजधानी में नशे के काले कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 6.9 ग्राम वजनी 151 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान से पंजाब आने वाली ब्राउन शुगर को छत्तीसगढ़ में लाकर खपाया जा रहा है। थाना सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि
नालंदा परिसर के पास जीई रोड में कार क्रमांक WB- 06 D – 9016 में अवैध रूप से बिक्री हेतु ब्राउन शुगर रखा हुआ है। सूचना पर दबिश देकर आरोपी रूपिन्दर सिंह पिता मंजीत सिंह 21 साल सा.एलआईजी हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर, प्रदीप सिंह पिता तरलोक सिंह 21 साल हाउसिंग बोर्ड कालोनी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर, बलराज सिंह पिता जशवीर सिंह 20 साल निवासी पट्टी थाना पट्टी जिला तरनतार पंजाब, हाल पता हीरापुर रायपुर को हिरासत में लेकर 6.90 ग्राम ब्राउन शुगर जो कागज की 151 पुड़िया में रखा गया था, कीमती 45,300 रूपये को जप्त किया गया।

Advertisement Carousel