Friday, May 8, 2026
Home कोरबा ग्रामीण सड़क मरम्मत में खानापूर्ति, पेंच वर्क उखड़ रहा, वीडियो में खुल...

ग्रामीण सड़क मरम्मत में खानापूर्ति, पेंच वर्क उखड़ रहा, वीडियो में खुल रही पोल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भ्रष्टाचार में लिप्त लोक निर्माण विभाग सरकारी खजाने को हजम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सड़क निर्माण के नाम पर लाखो रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है। मरम्मत के नाम पर धन डकारा जा रहा है। इस बंदरबांट में महकमा और ठेकेदारों की बराबर की भागीदारी से इनकार नहीं किया सकता। हम बात कर रहे है झगरहा- कोरकोमा- मदनपुर मार्ग की।बीते बरसात में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी जिसमे सड़क निर्माण के उक्त मार्ग की मरम्मत का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जिसमे मानक को दर किनार कर सड़क का पेच वर्क किया गया है। अभी कुछ ही दिन बीते है कि सड़क से डामर उखड़ने भी लगी है।

क्षेत्र के भाजपा महामंत्री हेमलाल झारिया की मानें तो मानक के मुताबिक न तो तारकोल डाला जा रहा है और न ही गिट्टी व मिक्चर की लेयर किया गया है। मिट्टी को साफ तक नही किया गया और डामर लेपन कर खानापूर्ति किया जा रहा है।पैचवर्क उखड़ रहा है,जिसमे भरस्टाचार की बू आ रही है। विभागीय अधिकारी को झांकने तक कि फुर्सत नही है,जिसका नतीजा सामने वीडियो में देख सकते है। बता दें कि पिछले ही दिनों कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने पीडब्ल्यूडी के ई ई एके वर्मा को सर्वमंगला से इमली छापर फोरलेन मार्ग में किए जा रहे हैं लापरवाही पूर्वक कार्य पर फटकार लगाई थी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकारी पहुंचकर निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हैं लेकिन कई बार ग्रामीण इलाके इस निरीक्षण से छूट जाते हैं जिसका फायदा ठेकेदार और अधिकारी उठाने से नहीं चूकते।

https://youtu.be/r8bEtYhMSAg

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel