कोरबा (खटपट न्यूज)। आज ग्राम पंचायत कोटमेर मे ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम “हरेली तिहार” के शुभ अवसर पर ” गोधन न्याय योजना ” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. श्री ननकी राम कंवर, विधायक रामपुर विधानसभा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के अध्यक्ष राधेश्याम राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती मनबारी बाई राठिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह, सरपंच श्रीमती आतो बाई राठिया, जनपद करतला सीईओ सी एल घृतलहरे, तहसीलदार सोनित मेरिया, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा योगेश चन्द्रा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेश कुमार भारती, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. ए सिंहदेव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक श्रीमती पूर्णिमा गुरुद्वान, तकनीकी सहायक मनरेगा प्रफुल्ल डिक्सेना सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। विधायक ननकी राम कंवर ने हरेली तिहार के शुभ अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर हल का पूजा करने के पश्चात हितग्राहियो को गोबर क्रय पत्रक वितरण कर गोधन न्याय योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बोले कि हरेली तिहार किसानों का प्रमुख त्यौहार है सभी किसान अपने-अपने घरों में गौ माता का पालन कर उसकी पूजा कर उससे प्राप्त गोबर से खाद तैयार करके खेती कार्य में उपयोग कर फसल में पैदावार को बढ़ाना है। आज हरेली के दिन किसान अपने हल का पूजा पाठ करके उसे आने वाले साल के लिए सहेज कर अपने घर मे रखते हैं। विधायक द्वारा ग्राम गौठान प्रबंधन समिति को मक्का बीज प्रदान किया गया। ग्राम गौठान प्रबंधन समिति कोटमेर के अध्यक्ष, सचिव व स्व.सहायता समूह के सदस्यो द्वारा गौठान स्थल पर हितग्राहियो से 104 किलो ग्राम गोबर खरीदी की गई l आज करतला ब्लॉक के सभी 30 गौठानों में पौधारोपड़ एवम हितग्राहियों से कुल 10 क्विंटल 3 किलो ग्राम गोबर की खरीदी ग्राम गौठान प्रबंधन समिति द्वारा की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष...
सीएसईबी में सुरक्षा अधिकारी के पद से हुए थे सेवानिवृत्त, छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी माधव प्रसाद तिवारी के पिता थे पारसनाथ तिवारीकोरबा। कोरबा...

















