इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी के मामले में मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से सफलता मिली है।

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को नंदलाल श्रीवास पिता द्वारिका प्रसाद श्रीवास 47 वर्ष मुड़ापार शांति विहार चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली ने रिपोर्ट लिखाया था। मुड़ापार में एसएस मार्ट के पास स्थित उसकी गोपाल इलेक्ट्रिकल्स मोटर रिपेयरिंग दुकान से 15-16 मार्च की रात दुकान के अंदर आंगन में रखा सामान चोरी कर लिया गया था। उसके दुकान की दीवाल को कोई अज्ञात व्यक्ति फांद कर अंदर प्रवेश कर पुराना इस्तेमाली सामान कुल कीमती 21,100 रूपये को चोरी कर ले गया। चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के तहत जुर्म कायम कर थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई।
पुलिस चौकी के स्टॉफ द्वारा तकनीकी साक्ष्य व स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से आरोपी दिनेश चौहान पिता फिरतु राम चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी आजाद चौक मुड़ापार व बलराम निषाद पिता स्व.मन्नु निषाद 20 वर्ष निषाद मोहल्ला मुड़ापार को हिरासत में लिया गया। इनके संयुक्त कब्जे से चोरी गये मशरूका को शत-प्रतिशत बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक जयप्रकाश यादव, आलोक टोप्पो, अशोक पाटले, वर्जुन दिव्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















