Thursday, May 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ बैडमिंटन में सीएम ने लगाए शॉट्स पर शॉट्स,देखें वीडियो

बैडमिंटन में सीएम ने लगाए शॉट्स पर शॉट्स,देखें वीडियो

रायपुर/दुर्ग(खटपट न्यूज़)। कुम्हारी में मेंस डबल बैडमिंटन का शानदार नजारा नजर आया। एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तो दूसरी ओर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी बद्री नारायण मीणा खेल रहे थे।
बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण का दृश्य देखते ही बनता था जब मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन के भी जौहर दिखाए। दोनों ओर से सधे शॉट पर शॉट देखकर उपस्थित लोग भी रोमांचित होते रहे। 5 मिनट तक यह नजारा दिखा। मौका था 97 लाख की लागत में बने बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण का।
राज्य में लगातार खेल अधोसंरचना बेहतर हो रही है। मुख्यमंत्री ऐसे मौकों में लोकार्पण के अवसर पर खुद भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते और गेंद या रैकेट हाथ में थाम लेते हैं।

https://youtu.be/Dt1bpRAUJTw
Advertisement Carousel