कोरबा में आज 68 पॉजीटिव : एडीएम का वाहन चालक, गांजा गली में युवा व्यवसायी का पूरा परिवार, कोरोना से मृत सीएसईबी कर्मी की पत्नी व 2 बच्चे भी संक्रमित

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में बेकाबू हुए कोरोना ने अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आज गुरुवार को एक ही दिन में 68 मामले दर्ज हुए हैं। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार मिले नए संक्रमितों में एडीएम संजय अग्रवाल के किराए की वाहन का चालक भी शामिल हैं। पिछले दिनों सीएसईबी पश्चिम निवासी एवं कोरोना से मृत कर्मी की पत्नी और पुत्री व पुत्र भी संक्रमित हुए हैं। कोरबा मुख्य शहर में गांजा गली निवासी युवा व्यवसायी जो कि पिछले दिनों संक्रमित आया था उसके माता-पिता सहित परिवार के 6 सदस्य भी पॉजीटिव आए हैं। इनके अलावा पोड़ी-उपरोड़ा से 5, करतला विकासखंड के ग्राम पचपेड़ी महुआडीह से 1-1, फरसवानी से एक वर्ष की बालिका सहित 4, दर्री से 1 पॉजीटिव आए हैं। अलकनंदा विहार सीएसईबी पश्चिम कालोनी निवासी दिवंगत सीएसईबी कर्मी की पत्नी सहित 23 वर्षीय पुत्री व 20 वर्षीय पुत्र भी पॉजीटिव आए हैं। ग्राम भैंसमा से 2, टीपी नगर कोरबा से 1, हरदीबाजार पाली से 5, टीपी नगर पाली निवासी होटल व्यवसायी और उसका कर्मचारी, दीपका-पाली के अलावा एसईसीएल मेन हास्पिटल से 1, हाउसिंग बोर्ड बालको निवासी युवा नेता, सीआईएसएफ के 9 जवानों सहित 68 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन सभी की टै्रव्हल हिस्ट्री तलाशने के साथ ही इन्हें कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।

Advertisement Carousel