कोरबा (खटपट न्यूज)। शहर के एक बड़े ट्रांसपोर्टर कारोबारी आरकेटीसी के ठिकाने पर जीएसटी की टीम ने दबिश दी है। रायपुर से आई लगभग 10 सदस्यीय टीम के सदस्यगण सुबह से जीएसटी के दफ्तर व ठिकाने पर पहुंचकर कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे है। जांच-पड़ताल का यह सिलसिला देर शाम तक जारी है। याद रहे कि पिछले महिनों में ही आरकेटीसी के ठिकानों पर दबिश देकर बड़े पैमाने पर भंडारित रेत और वाहन की जब्ती की गई थी। माना जा रहा है कि आरकेटीसी के विरूद्ध जांच का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। इससे पहले सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शहर के बड़े कबाड़ियों के यहां भी कर चोरी की शिकायत पर दबिश दी थी। सेंट्रल जीएसटी की इस तरह की कार्यवाही से दूसरे बड़े कारोबारियों में हड़कम्प मची हुई है।
रायपुर : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति
नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंटरायपुर,02 अगस्त 2026बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय...










