0 बिजली सब स्टेशन की मुख्य मांग, करतला से 11 केव्ही को चचिया से जोड़ा जाए
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के कुदमुरा वनांचल क्षेत्र के गाँवो मेंवर्षो से बिजली की समस्यया बनी हुई है। इससे ग्रामीण आक्रोशित है। क्षेत्र में रायगढ़ जिले के हाटी सबस्टेशन से बिजली सप्लाई होती है जिसके कारण आए दिन बिजली सप्लाई बाधित रहती है जिसके कारण लोगो को बिजली की परेशानी बनी रहती है।बिजली की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर चक्काजाम की सूचना दी है।
कलेक्टर को सौंपे आवेदन में उल्लेख है कि कुदमुरा क्षेत्र के तौलीपाली, बैगामार, चचिया, लुदूखेत, धौराभाठा, कुदमुरा,तराई मार,कछार,जिल्गा, कटकोना, बरपाली,शनिदेरा, दादर पारा, बसीन,सोलवां आदि गाँव हाथी प्रभावित सहित अतिसंवेदनशील है। इन गाँवो में हाटी सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है,बिजली की कटौती लगातार जारी है। मांग है कि कुदमुरा में सबस्टेशन स्थापित किया जाए और करतला से 11 केव्ही को चचिया से जोड़ा जाय। इन मांगों को लेकर 28 जून को चचिया में चक्काजाम आन्दोलन किया जाएगा।
















