Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा कोरबा: प्लाई पैलेस में लगी आग,पाया काबू

कोरबा: प्लाई पैलेस में लगी आग,पाया काबू

कोरबा( खटपट न्यूज़)। कोरबा शहर के मध्य पावर हाउस रोड में संचालित प्लाई पैलेस में देर शाम आग लग गई। दुकान का संचालक विनोद अग्रवाल रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था कि कुछ देर बाद पास पड़ोस के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठने की सूचना दी। संचालक और उसके कर्मचारी दौड़े भागे दुकान पहुंचे और शटर उठाया तो भीतर आग बढ़ चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया जहां मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों के जरिए आग पर काबू पाया गया। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मियों द्वारा दुकान के भीतर घुसकर आग को पूरी तरह बुझाने की कवायद जारी है। इस घटना में संचालक को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है।

Advertisement Carousel