Thursday, June 25, 2026
Home कोरबा कोरबा : कृष्णा हाईट्स में बाईपास कर बिजली की चोरी

कोरबा : कृष्णा हाईट्स में बाईपास कर बिजली की चोरी

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा के डीडीएम मार्ग में स्थित आवासीय कृष्णा हाईट्स में विद्युत वितरण विभाग के सिटी डिवीजन की टीम ने पिछले दिनों जांच-पड़ताल की। यहां 40 कनेक्शन की जांच में 3 कनेक्शन में बाईपास पाया गया। दिलीप देवांगन, हरजीत सिंह, त्रिभुवन दास के द्वारा विद्युत कनेक्शन में बाईपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। विद्युत वितरण कंपनी के डीई अनुपम सरकार ने बताया कि सिटी डिवीजन की टीम ने कार्यवाही करते हुए इन तीनों पर कुल 2 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना आरोपित किया है।

Advertisement Carousel