Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा कोरबा:स्टेशन के पास अवैध क्रेशर,बंद कराए रेलवे:अजय

कोरबा:स्टेशन के पास अवैध क्रेशर,बंद कराए रेलवे:अजय

0 अवैध रूप से स्थापित क्रेशर को बंद करने की गई शिकायत

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के ग्राम कोथारी में रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर अवैध रूप से स्थापित स्टोन क्रेशर को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए पत्र लिखा गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक, सतर्कता महाप्रबंधक को प्रेषित पत्र में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री अजय कुमार कंवर ने कहा है कि चांपा-कोरबा रेल सेक्शन में स्थित कोथारी रेलवे स्टेशन के निकट वृहद क्षमता का स्टोन क्रेशर अवैध रूप से स्थापित है जिसकी जानकारी रेल प्रबंधन को नहीं है।

चांपा-कोरबा सेक्शन रेल मार्ग के किनारे 300 मीटर के क्षेत्र में स्थापित सभी स्टोन क्रेशर रेल प्रबंधन द्वारा 2-3 वर्ष पूर्व बंद कराया जा चुका है। वर्तमान में स्थापित स्टोन क्रेशर राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी के निर्माण हेतु स्थापित किया गया है जो अभी 2-3 वर्ष तक संचालित होगा। इसके कारण रेल यात्रियों तथा रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को स्वास्थ्यगत कठिनाईयां के दृष्टिगत व अवैध स्थापित स्टोन क्रेशर को जनहित में तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।

Advertisement Carousel