Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:सरपंच,सचिव,रोजगार सहा.पर FIR की तैयारी,किया है बड़ा फर्जीवाड़ा…

कोरबा:सरपंच,सचिव,रोजगार सहा.पर FIR की तैयारी,किया है बड़ा फर्जीवाड़ा…

करतला जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुनीता कंवर के पति लखन कंवर जो रोजगार सहायक भी हैं,उनके सहित पंचायत सजापानी के सरपंच व सचिव पर एफआईआर की अनुशंसा की गई है। पुलिस देर-सबेर इन पर एफआईआर दर्ज कर सकती है। इससे बचने के लिए एप्रोच लगाने की भी कवायद शुरू हो गयी है।
कोरबा(खटपट न्यूज़)। दरअसल कोरबा जिले के करतला ब्लाक के ग्राम पंचायत साजपानी के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा फर्जी रसीद/केश मेमो के माध्यम से शासन की राशि को आहिरत करने तथा अपराध
दर्ज करने के संबंध में शिकायत की जांच सीईओ एमएस नागेश द्वारा कराई गई थी। जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर शिकायत सही मिली है। तत्कालीन सचिव एवं सरपंच तथा रोजगार सहायक प्रोपाईटर लखन कंवर ग्राम पंचायत साजापानी में रोजगार सहायक के द्वारा जय हनुमान ट्रेडर्स के नाम से किसी भी कोई दुकान और न ही भवन कांशीरानी चौक पर (जामपानी) में संचालित नहीं है। उक्त प्रोपाईटर लखन कंवर रोजगार सहायक है, जिसके द्वारा फर्जी रसीद/केश-मेमो का उपयोग किया गया है। आवश्यक कार्यवाही हेतु जांच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक की ओर प्रेषित कर दिया गया है।

Advertisement Carousel