Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा कोरबा:प्रथम अध्यक्ष का निधन,अधिवक्ताओं में शोक

कोरबा:प्रथम अध्यक्ष का निधन,अधिवक्ताओं में शोक

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के प्रथम अध्यक्ष पुरानी बस्ती वार्ड 4 दुरपा रोड,कोरबा के निवासी अधिवक्ता मदन मोहन राजवाड़े का शनिवार को अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में उपचार के दौरान दुःखद निधन हो गया। वे अधिवक्ता संघ के वरिष्ठतम सदस्य व केन्द्रीय नोटरी चुन्नीलाल राजवाड़े एवं अजय कुमार राजवाड़े के पिता थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका पार्थिव देह कोरबा लाया जा रहा है। रविवार को अंतिम यात्रा निवास स्थान दुरपा रोड से प्रारम्भ होगी व प्रातः 10 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिला अधिवक्ता संघ ने उन्हें अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisement Carousel