
कोरबा-पाली (खटपट न्यूज़)। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम जेमरा-बगदरा में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक ग्रामीण ने लाठी से मार-मार कर अपनी पत्नी महेत्तरीन बाई 45 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को मृत हालत में देख पति पंचराम घबरा गया और उसने भी जान देने की गरज से जहर का सेवन कर लिया। कल रात में हुए घटनाक्रम के बारे में आज सुबह जब पड़ोसियों के माध्यम से महेत्तरीन बाई के परिजनों को सूचना मिली तो वे दौड़े भागे घर पहुंचे। यहां पंचराम को उल्टी करते हुए इस हालत में देखा सूचना डायल 112 को दी गई। डायल 112 के द्वारा पंचराम को इलाज के लिए पाली सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां करीब 1 घंटे उपरांत उसने दम तोड़ दिया। इस मामले कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि पंचराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा जिसकी रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक तौर पर पत्नी की हत्या के बाद जहर सेवन करना माना जा रहा है ।पाली पुलिस ने महेत्तरीन केशव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।















