Tuesday, March 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ करही जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की रिमॉडलिंग के लिए 1.18 करोड़...

करही जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों की रिमॉडलिंग के लिए 1.18 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर, (खटपट न्यूज)। जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेमेतरा जिले के करही जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहरों के रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के लिए एक करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। उक्त जलाशय के जीर्णोद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 100 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही 25 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 150 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी। 

Advertisement Carousel