Sunday, March 22, 2026
Home कवर्धा कबीरधाम में दो गुटों के बीच विवाद, बिगड़ते माहौल को शांत करने...

कबीरधाम में दो गुटों के बीच विवाद, बिगड़ते माहौल को शांत करने आग्रह

कबीरधाम (खटपट न्यूज़)। कबीरधाम मुख्यालय में हुए दो गुटों के विवाद पर युवा नेता आनंद सिंह ने समस्त जिले वासियों सहित खास तौर पर मुख्यालय के समस्त युवा वर्गो से अपील की है कि आज जिले के मुख्यालय में दो गुट के बीच विवाद हुआ है उसे “”शांति पूर्वक समाप्त”” करे।

तनाव की स्थिति को ठीक करें ना कि उस तनाव- विवाद में फंस कर उसे ऐसा रूप देंजिससे कल हम सभी को उससे हर प्रकार की व्यक्तिगत, सामाजिक, मानसिक, शारीरिक,आर्थिक व प्रशासनिक क्षति पहुंचे। गलती जिसकी भी है उन्हे प्रशासन व पुलिस के माध्यम से न्यायालय को दण्ड देने दें, ना की किसी के भड़कावे में आकर कानून को अपने हाथ में लेकर खुद भी अपराधी बनें। शांति बनाएं और दूसरो को भी शांति से काम करने की सलाह दें। – आनंद सिंह ने अपील की है कि धर्म,समुदाय या कोई भी व्यक्ति हमारे क्षेत्र, जिले, राज्य और प्रमुख रूप से देश से बड़ा नहीं इसलिए इस विवाद को यहीं समाप्त कर आपस के मनमुटाव को दूर करें, इसी मे हम सभी का भला होगा। कानून को अपने हाथ में ना लेकर समझदारी से काम करें।
उन्होंने समस्त सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल साईड के संचालकों, एडिटर्स व ग्रुप के एडमिन सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि आप सभी अपने अपने साईड में किसी भी गलत पोस्ट को ना डालने देवें। खासतौर पर सामाजिक, धार्मिक, गलत पोस्ट। अगर संभव हो तो ग्रुप को दो दिनों के लिए ओनली एडमिन कर देवें।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel