Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा ऑल इंडिया मेकअप काम्पीटीशन में कोरबा के 2 प्रतिभागी फायनल में पहुंचे,...

ऑल इंडिया मेकअप काम्पीटीशन में कोरबा के 2 प्रतिभागी फायनल में पहुंचे, ऑनलाइन फायनल 10 सितंबर को

0 मिस कोरबा सैलून ऊषा शर्मा भी प्रतियोगिता में हैं जज

कोरबा। सेजल इंटरनेशनल एकेडमी पूणे के तत्वावधान में एवं छत्तीसगढ़ के रेणुका ब्यूटी ग्रुप के सहयोग से ऑल इंडिया स्तर का ऑनलाइन मेकअप काम्पीटीशन का आयोजन किया जा रहा है। 3 अगस्त को इस प्रतियोगिता में देशभर से ब्यूटी पार्लर क्षेत्र के लोग घर बैठे शामिल हुए। ऑल इंडिया से ब्यूटी इण्डस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्रिटी व आर्टिस्ट को इस मेकअप काम्पीटीशन को जज करने के लिए आमंत्रित किया गया। छत्तीसगढ़ से आर माने, हेयर गुरु राज श्रीवास, वेद आभा, रविन्द्र टेम्भरे, कोरबा से मिस कोरबा सैलून का खिताब जीत चुकी ऊषा शर्मा, राजनांदगांव से महाकल्कर ने जज की भूमिका निभाई। पहली बार ऑल इंडिया स्तर पर हो रहे ऑनलाइन काम्पीटीशन को लेकर देशभर के प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता का ऑनलाइन सेमीफायनल में कुल 45 प्रतिभागियों का फायनल के लिए चयन हुआ है इनमें छत्तीसगढ़ से 6 प्रतिभागी शामिल हैं। कोरबा जिले के लिए यह उपलब्धि है कि मिस कोरबा सैलून को जहां ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता के लिए जज चुना गया वहीं कोरबा से गौरीशंकर साहू शिवा एवं आरती आदित्य ने भी फायनल के लिए स्थान बनाया है। इनके अलावा राजनांदगांव से रजनी ग्रोवर, शोभा सेठिया, माही गुप्ता, कवर्धा से संध्या एवं बैकुंठपुर से सादिका ने फायनल में जगह बनाई है। मिस कोरबा ब्यूटीपार्लर एंड सैलून की संचालिका व स्पर्धा की जज ऊषा शर्मा ने फायनल में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है। आयोजन में सभी ब्यूटीशियनों ने सेजल इंटरनेशनल एकेडमी के श्रीकांत एवं रेणुका ग्रुप के श्री माने के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Advertisement Carousel