Thursday, April 23, 2026
Home कोरबा देवेंद्र पांडेय व पुत्र को मिली जमानत, सुबह किए गए थे गिरफ्तार

देवेंद्र पांडेय व पुत्र को मिली जमानत, सुबह किए गए थे गिरफ्तार

कोरबा. पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर के साथ बंधक बनाकर मारपीट व जातिगत दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता व अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय एवं उनके पुत्र शिवम पांडेय को जमानत मिल गई है। आज सुबह ही इन दोनों को रामपुर चौकी पुलिस ने पूर्व में दर्ज धाराओं में गिरफ्तार किया था। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से जमानत मिल गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Advertisement Carousel