Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ उपसंचालक सहारे को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

उपसंचालक सहारे को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

,

जांजगीर-चांपा,(खटपट न्यूज)। जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ वरिष्ठ उप संचालक एमआर सहारे को सेवानिवृत्त होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा उन्हें विदाई दी गई।

जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर के कर्मचारियों द्वारा उन्हें साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।
श्री सहारे गत सवा दो वर्षों से जांजगीर में पदस्थ रहे। श्री सहारे ने इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्यों के निष्पादन में उन्हें मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा श्री सहारे के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार यादव, गोपाल दुबे, शिवशंकर चौहान, मनीष सूर्यवंशी, श्रीमती बिजमा राजपूत उपस्थित थीं।

Advertisement Carousel