कोरबा(खटपट न्यूज़)। रात के वक्त खाना खाने के लिए उरगा स्थित ढाबा के लिए जा रहे तीन लोगों से भरी एक कार नहर में गिर गई। कार का चालक लापता है जबकि दो लोग कार का शीशा तोड़कर बच गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। कार में चालक सहित तीन युवक दर्री से उरगा ढाबा जा रहे थे। कार को रवि यादव चला रहा था। साथ में सीएसईबी कर्मी शंकरलाल कंवर और कुशल दास महंत सवार थे। भिलाई खुर्द के पास कार नहर में जा गिरी। कार चला रहा रवि यादव लापता हो गया है। गोताखोरों के जरिए लापता चालक की तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के शीघ्र...
परिजनों से फोन पर चर्चा कर जाना स्वास्थ्य : बेहतर उपचार और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशरायपुर, 4 जुलाई 2026मुख्यमंत्री श्री...















