Friday, June 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेरा अध्यक्ष ढांड ने किया योगाभ्यास

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेरा अध्यक्ष ढांड ने किया योगाभ्यास

आमजनों को जीवन में योग को अपनाने का किया आग्रह

 रायपुर(खटपट न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड सहित सायकस योग समूह के सदस्यों ने रायपुर में योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया।

श्री ढांड ने आमजनों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिदिन योग करने तथा योग को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया। श्री ढांड ने कहा कि यह आध्यात्मिक क्रिया है, जिसमंे शरीर, आत्मा, मन का जुड़ाव होता है। यह अन्य व्यायाम से भिन्न है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्राणायाम से जुड़े व्यायाम या योगाभ्यास करते थे, उन्हें कोई समस्या नही हुई। योग से हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं और रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है। पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस वर्ष की थीम ’मानवता के लिए योग’ रखी गई है। योग से मन और चित्त शंात होता है। मन में दूसरे के प्रति कल्याण की भावना जागृत होती है। यह ऐसा व्यायाम है, जिसमें कोई खर्च नही होता है। इसे घर या किसी भी स्थान में किया जा सकता है। आज पूरा समाज विशेषकर युवा योग क्रिया में भागीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर सायकस जिम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने योग किया।

Advertisement Carousel