Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा स्वर्ण सिटी की दुर्गा प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन

स्वर्ण सिटी की दुर्गा प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। श्री श्री नवदुर्गा उत्सव समिति दर्री रोड स्वर्ण सिटी, कोरबा के द्वारा नवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। दशहरा उत्सव के पश्चात समिति के द्वारा माँ दुर्गा की मूर्ति का धूमधाम से विसर्जन किया गया।

इसके पहले पंडाल से पूजन-आरती पश्चात महिलाएं, पुरुष,युवक-युवतियां और बच्चे डीजे की धुन पर नाचते-गाते रंग-गुलाल उड़ाकर विसर्जन घाट तक पहुंचे।

इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, सचिव प्रियम अग्रवाल, सदस्य गजानंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल सहित दर्री रोड दुर्गा पंडाल के सभी श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel