Wednesday, August 26, 2026
Home छत्तीसगढ़  मुख्यमंत्री ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की...

 मुख्यमंत्री ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर (खटपट न्यूज) । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि सावित्री बाई फुले जी ने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। छुआछूत विरोध, स्त्री अधिकारों की लड़ाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती फुले का योगदान अविस्मरणीय है। स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

Advertisement Carousel