Wednesday, March 4, 2026
Home कोरबा डॉ. महिपत राय उपाध्याय का निधन, शोक की लहर

डॉ. महिपत राय उपाध्याय का निधन, शोक की लहर

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. महिपत राय नंदलाल उपाध्याय का स्वर्गवास आज 19 दिसंबर, शुक्रवार को हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने पीछे उमंग उपाध्याय (पुत्र), बद्रीप्रसाद उपाध्याय ,विजय उपाध्याय, अहमदाबाद (भाई), भाविन उपाध्याय (भतीजा),मनन हेमंत उपाध्याय (पौत्र) एवं समस्त उपाध्याय परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा निवास-एमआईजी-1/57, शिवाजी नगर से पोड़ीबहार मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। पोड़ीबहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
नेत्रदान का महान कार्य किया
इन्होंने अपने जीवित काल में नेत्रदान की इच्छा जाहिर की थी व सहमति दी थी। मृत्यु उपरांत परिजन की सूचना पर भारत विकास परिषद और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की आई डिपार्टमेंट की हेड डॉ.कुजूर के नेतृत्व में टीम ने आ कर स्व. उपाध्याय का कॉर्निया लिया। भारत विकास परिषद के कमलेश यादव ,महेश गुप्ता सहित अन्य ने इस हेतु उपाध्याय परिवार का आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Advertisement Carousel