
रायपुर(खटपट न्यूज़)। होली का खुमार बच्चे हो या बूढ़े सब पर सिर चढ़कर बोलता है। आम हो या खास हर कोई होली के रंग में रंग कर होलियाना मूड में आ ही जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब होलियाना रंग में रंगे तो उन्होंने भी अपना अलग अंदाज बयां किया। उनके इस अंदाज के सभी लोग कायल हो गए। रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा ने होली मनाई। प्रेस क्लब में मुख्यमंत्री का फूलगोभी और कटहल भेंटकर स्वागत किया गया। फाग गीत गाकर मुख्यमंत्री ने सभी के लिए ईश्वर से खुशहाली की कामना की।















