Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized VIDEO:युवतियों की गुंडागर्दी,युवक को घेर कर बुरी तरह पीटा,जानें पूरा मामला

VIDEO:युवतियों की गुंडागर्दी,युवक को घेर कर बुरी तरह पीटा,जानें पूरा मामला

रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए एक घटनाक्रम में आधा दर्जन से अधिक युवतियों ने एयरपोर्ट में घेर कर एक युवक को बुरी तरह मारा-पीटा। उसे बेल्ट से भी मारा गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मारपीट करने वाली युवतियां राहुल ट्रैवल्स में काम करती हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम की है। रायपुर जिले के माना थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरपोर्ट में यह घटनाक्रम हुआ है। पुलिस के मुताबिक दिनेश गुप्ता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वाली लड़कियां राहुल ट्रेवल्स में काम करने वाली हैं। दिनेश पूर्व में उसी राहुल ट्रेवल्स एजेंसी में काम करता था। डेढ़ माह पहले उसने वहां से काम छोड़ दिया और खुद का ऑटो चला रहा है। दिनेश रविवार शाम करीब 4-5 बजे ट्रेवल्स एजेंसी में अपना हिसाब मांगने के लिए गया था, तब युवतियों ने उसे रविवार को अवकाश होने की बात कहते हुए मैनेजर के नहीं होने की जानकारी दी।

https://youtu.be/8DGdVCzG7ok

इस पर दिनेश ने लड़कियों से ट्रेवल्स एजेंसी के मैनेजर या मालिक का नंबर देने के लिए कहा। इस बात से युवतियां भड़क गई और दिनेश के साथ बदसलूकी करने लगी। बदसलूकी करने का विरोध करने पर युवतियों ने दिनेश पर लात-घूंसे बरसाए. साथ ही बेल्ट से पिटाई करने के बाद कपड़े फाड़ दिए।
माना थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किंडो ने बताया कि एक युवक ने एयरपोर्ट में युवतियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। युवक की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की पड़ताल करने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel