Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh VIDEO:चंद सेकेंड में इस तरह ध्वस्त हुए ट्विन टॉवर

VIDEO:चंद सेकेंड में इस तरह ध्वस्त हुए ट्विन टॉवर


नोएडा। सुपरटेक ट्विन टावर रविवार 28 अगस्त की दोपहर 2:30 बजे गिरा दिए गए। नोएडा सेक्टर-93 ए में अवैध तरीके से बनाई गई बिल्डिंग विस्फोट के जरिए ध्वस्त हो गईं।

इसे गिराने में 3500 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई। आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया। नोएडा के सेक्टर-93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्त हो गए। ध्वस्तीकरण के दौरान आसपास धूल का गुबार हवा में हुड़ता हुआ दिखाई दिया। यह काफी देर तक हवा में रहा। इस दौरान इसे देखने के लिए एक्सक्लूशन जोन से दूर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे।

https://youtu.be/pgfJJJxfi6Q


ज्ञात हो कि नोएडा में सुपरटेक द्वारा बनाया गया अवैध 100 मीटर ऊंचा ट्विन टावर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कुछ सेकंड में ही कंट्रोल्ड ब्लास्ट से गिरा दिया गया। इसके साथ ही यहां के निवासियों की करीब दस साल तक चली लड़ाई में जीत हुई। बिल्डर की मनमानी,सिस्टम के भ्रष्टाचार भी मिट्टी में मिल गए।

Advertisement Carousel