Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा VIDEO:कोरबा पुलिस जिन्दाबाद के लगे नारे,बदमाशों का निकाला जुलूस,लोग खुश

VIDEO:कोरबा पुलिस जिन्दाबाद के लगे नारे,बदमाशों का निकाला जुलूस,लोग खुश

0 अपहरण, हत्या का प्रयास सहित 5 मामलों में वांछित था सूरज

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बुधवारी बस्ती व आसपास के इलाकों में आतंक का पर्याय और पुलिस के लिए सिरदर्द बने गंभीर 5 मामलों में वांछित तथा न्यायालय के वारंटी निगरानी बदमाश सूरज हथठेल को पुलिस ने काफी रिस्क लेकर 4 घंटे की सतर्क मेहनत-मशक्कत कर गिरफ्तार कर ही लिया। इसका साथी भी पकड़ा गया। बदमाशों की गिरफ्तारी पर मोहल्लेवासियों ने हर्ष व्यक्त कर पुलिस प्रशासन जिन्दाबाद के नारे लगाए।

पुलिस का निगरानी बदमाश सूरज हथठेल आदतन शातिर चोर है जो गिरफ्तारी से बचने लुक-छिप कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध चौकी मानिकपुर में अपहरण एवं हत्या के प्रयास का मामला तथा चौकी सीएसईबी एवं रामपुर में चोरी का मामला दर्ज है, जिसमें वह वांछित था। लूट के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान दबाव बनाने के लिए वह गलत कदम उठाता रहा है। वर्ष 2020 में उसने बाथरूम में घुसकर फिनायल पी लिया था, वर्ष 2021 में नहर में कूदकर हाथ और जीभ काट लिया था और इस बार भी पुलिस को डराने के लिए किचन रूम में घुसकर चाकू से हाथ और जीभ को काट लिया, साथ ही फिनायल पी लिया एवं गैस सिलेंडर से पाइप को निकालकर आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। उसे लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर ही लिया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से डिस्चार्ज होने पर मंगलवार न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।

https://youtu.be/NN-g751tzcU

सूरज हथठेल पिता सुरेश कुमार हथठेल 28 वर्ष बुधवारी बस्ती के विरुद्ध पूर्व से लगभग 16 मामले दर्ज हैं। इसी तरह सूरज के साथी चंद्रशेखर सिदार उर्फ करिया दाऊ पिता स्व. विशाल सिंह सिदार 35 वर्ष निवासी बुधवारी बस्ती को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आदतन बदमाशों के गिरफ्तार होने पर बुधवारी बस्ती में निवासरत जनता में हर्ष का माहौल देखा गया। इन्हें गिरफ्तार कर जुलूस निकालते हुए इनका भय जनता में खत्म करने का प्रयास पुलिस ने किया। बुधवारी बस्तीवासियों द्वारा कोरबा पुलिस जिंदाबाद के नारे भी इस दौरान लगाए जा रहे थे।

https://youtu.be/pvlgseSFgoM

इस पूरी कार्यवाही में एसपी संतोष सिंह के निर्देशन, एएसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन व सीएसपी योगेश साहू के पर्यवेक्षण में कोतवाली टीआई निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सायबर सेल व रामपुर चौकी प्रभारी एसआई कृष्णा साहू, सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एसआई नवल साव,प्रधान आरक्षक दिलीप झा एवं आरक्षकों गंगाराम डांडे, विकास कोशले, योगेश राजपूत, विपिन बिहारी नायक, हितेश राव, जितेन्द्र सोनी, तिलक पटेल, गोपीराम दिव्य की अहम भूमिका रही।

Advertisement Carousel