Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा Thanx एसपी साहब: जयंति की राह हुई आसान, दिलाया साईकिल

Thanx एसपी साहब: जयंति की राह हुई आसान, दिलाया साईकिल

0खटपट न्यूज़ ने बताया जयंति का संघर्ष, एसपी ने दिखाई दरियादिली

कोरबा(खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की संवेदन शीलता एक बार फिर सामने आई है। खटपट न्यूज़ ने आज सुबह ही नेकदिल इंसान के जरिये ज्ञात होते ही छात्रा जयंति की परेशानी को सामने लाया। श्री पटेल को सोशल मीडिया में हमारी खबर से जैसे ही पता चला कि पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत तुमान का आश्रित मोहल्ला मैनगढ़ी की रहने वाली कक्षा 8 वीं की छात्रा जयंती एक्का पिता फत्तेराम एक्का के पास सायकिल नहीं होने के कारण उसे तुमान से बस पकड़ने के लिए गाँव से 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक साइकिल खरीदकर देने निर्देशित किया।

कटघोरा थाना के सहायक उप निरीक्षक मंगतूराम मरकाम, आरक्षक शिव शंकर परिहार और महिला आरक्षक सुहाना केंवट के हाथों साइकल को सिंधिया स्कूल भिजवाया, जहां पुलिस स्टॉफ ने छात्रा जयंती एक्का को नया सायकिल प्रदान किया। सायकिल देखकर जयंती भाव विभोर हो गई और पुलिस अधीक्षक के प्रति उसने कृतज्ञता जताई। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री पटेल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ -साथ विजिबल व सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष फोकस कर रहे हैं। यही वजह है कि जिले में जनता और पुलिस के बीच की दूरी लगातार कम होते जा रही है और गैर कानूनी कार्य में संलग्न लोग डरे सहमे हुए हैं।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel