
कोरबा(खटपट न्यूज़)। विगत दिनों पुलिस मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। कोरबा जिले में पदस्थ 04 उप निरीक्षकों अशोक कुमार पांडेय, नारायण प्रसाद लहरे, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती भावना खंडारे का नाम भी शामिल था। योग्यता सूची में आए सभी अधिकारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के सम्बंध में कल दिनांक 25 जनवरी 2022 को आदेश जारी किया गया।

उक्त आदेश के पालन में आज पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगा कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई ।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शेर बहादुर , प्रदीप येरेवार , नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू , दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह, स्थापना लिपिक बंधन राम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
00 सत्या पाल 00(7999281136)















