
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोल इंडिया की मिनीरत्न कंपनियों में शामिल एसईसीएल की कोरबा जिले में संचालित और एशिया की सबसे बड़ी खुली खदान गेवरा परियोजना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मेगा परियोजना गेवरा ने कोल डिस्पैच का कीर्तिमान स्थापित किया है। 15 अक्टूबर 2022 तक की स्थिति में परियोजना से 25.09 मिलियन टन कोयला का डिस्पेच किया जा चुका है।
















