Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा SECLकर्मियों और CISF जवानों में जमकर मारपीट, इस बात पर भड़के कर्मी…

SECLकर्मियों और CISF जवानों में जमकर मारपीट, इस बात पर भड़के कर्मी…


कोरबा-दीपका, (खटपट न्यूज)। एसईसीएल की दीपका परियोजना के एमटीके-2 पर शनिवार सुबह खासा बवाल मचा रहा। एसईसीएल के एक कर्मी को सीआईएसएफ के जवानों ने डीजल चोर बताकर बंधक बनाया और मारपीट किया। इस बात की जानकारी लगने पर कर्मचारियों ने विरोध किया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में दौड़-दौड़कर मारपीट हो गई।

इस घटना के संबंध में स्थानीय सूत्र ने बताया कि दीपका परियोजना में निलेश कुमार माइनिंग सरदार है जिसके साथ सुबह 5 बजे सीआईएसएफ के 4 जवानों ने एक घंटा बंधक बनाकर मारपीट किया। निलेश कुमार अपना परिचय जवानों को देता रहा और सीआईएसएफ के जवान डीजल चोर हो कह कर मारपीट करते रहे। निलेश कुमार किसी तरह यहां से बाहर निकला और सुबह 7 बजे एमटीके-2 पर हाजिरी लगाने पहुंचे साथी कर्मचारियों को बताया तो कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो जमकर बहसबाजी के मध्य जमकर मारपीट हो गई। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पूरे मामले का पटाक्षेप परियोजना अधिकारी मनोज सिंह के द्वारा मान-मनौव्वल करने के साथ हुआ।

Advertisement Carousel