Friday, March 27, 2026
Home कोरबा SECL:अपने ही निर्देश को भ्रामक बता रहे अधिकारी,दबाव बढ़ा तो कहा-सबको देंगे...

SECL:अपने ही निर्देश को भ्रामक बता रहे अधिकारी,दबाव बढ़ा तो कहा-सबको देंगे कोयला

बिलासपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा चेयरमैन के निर्देश का हवाला देते हुए नॉन पवार सेक्टर के लिए रोड सेल का कोयला डिस्पैच 29 जनवरी 2022 से रोकने संबंधी सूचना चस्पा और जारी निर्देश को अब भ्रामक बताया जा रहा है। दबाव बढ़ने पर प्रबंधन ने बयान जारी किया है कि कोयला पहले की तरह ही नॉन पॉवर सेक्टर को भी निरंतर आपूर्ति की जा रही है।
एसईसीएल प्रबंधन की ओर से जनसंपर्क अधिकारी सनिश चंद्र ने बयान जारी कर प्रबंधन के ही निर्देश को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा है कि नॉन पॉवर सेक्टर को कोयला आपूर्ति बंद किए जाने के संबंध में किसी प्रकार का निर्देश जारी नहीं किया गया है। नॉन पॉवर सेक्टर को भी पहले की तरह कोयला प्रदान करने भरसक प्रयास किया जा रहा है। कुछेक पॉवर प्लांट में स्टाक की क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए कंपनी द्वारा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोयला आपूर्ति की जा रही है।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel