0 गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रखा है 5000 का ईनाम, जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए
कोरबा(खटपट न्यूज़)। दर्ज अपराधों में फरार चल रहे 5 हजार का ईनाम घोषित कथित आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर के विरुद्ध रेत ठेकेदार व जे के ज्वेलर्स के संचालक जयकुमार सोनी ने भयादोहन का रिपोर्ट दर्ज कराया है।

आरोप है कि मनीष राठौर खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताता है। उसके द्वारा जय कुमार के रेत के काम को बंद कराने की धमकी देकर लाखों रूपये वसूला है। वर्ष 2019 से प्राप्त रेत घाट का ठेका रद्द करा देने और जिला प्रशासन, खनिज विभाग तथा पुलिस प्रशासन में ऊची पहुंच की धौस दिखाते हुए रेत परिवहन के कार्य में लगी ट्रैक्टरो पर रायल्टी पर्ची होने के बावजूद जबरदस्ती कार्यवाही कराने की धमकी देकर भयादोहन करता रहा। मनीष राठौर अपने मोबाईल नम्बर- 7415272149 से हमेशा सम्पर्क कर जबरदस्ती पैसे की वसूली करता रहा। कोतवाली पुलिस ने मनीष राठौर के विरुद्ध धारा 384 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
यहां यह भी बता दें कि जय कुमार सोनी के रेत घाट आवंटन के साथ उसके रेत भंडारण स्थल को लेकर शुरू से विवाद रहा है। तत्कालीन एसडीएम द्वारा इस विषय में नियमों का पालन नहीं करने के साथ ही अनुमति निरस्त करने की मांग संबंधी पत्र मनीष राठौर ने कलेक्टर को दिया था लेकिन यह शिकायत किस स्तर तक निराकृत हुआ है यह रहस्य के गर्भ में है। वहीं इसकी आड़ लेकर मनीष राठौर ने अच्छी खासी वसूली की है जिसकी अब जाकर शिकायत हुई है।

00 सत्या पाल 00(7999281136)















