Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा ONC: हत्या का प्रयास का दर्ज हो मामला, हमेशा के लिए बंद...

ONC: हत्या का प्रयास का दर्ज हो मामला, हमेशा के लिए बंद करें

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा शहर के पाल्म मॉल में जब से ओएनसी बार खुला है तब से कोरबा शहर का माहौल खराब होता जा रहा है। आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहां के बाउंसरों के द्वारा दादागिरी करते हुए लोगों को पीटा जाता है। नाबालिग लड़के-लड़कियों को बिना एज प्रूफ देखे एंट्री देकर नाबालिग लड़के-लड़कियों को बिगाड़ा जा रहा है। शहर का माहौल खराब किया जा रहा है। इसी प्रकार 2 जनवरी को बाउंसरों के द्वारा कुछ छात्रों एवं युवाओं को बहुत ही बेरहमी से पीटा गया है जिसमें युवाओं को गंभीर चोट आई है और साक्ष्य के रूप में जो वीडियो सामने आया है वो दिल दहला देने वाला है। उस वीडियो को देख के ऐसा प्रतीत होता है कि किसी की जान भी जा सकती थी। ऐसी घटनाएं वहां रोज होती है जिसमें कुछ लोग ही थाने तक पहुंचते हैं और बहुत सारे लोग बदनामी या डर से शिकायत नहीं कर पाते हैं। जो लोग शिकायत करते हंै उनकी शिकायत पर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। इससे यहां के बाउंसरों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान एवं हरियाणा से दादागिरी करने बाउंसर बुलाए जाते हैं। ये लोग मारते समय लाईट एवं कैमरे को बंद कर देते हैं या कैमरे का रिकार्डिंग डिलीट कर दिया जाता है फिर ये मारपीट करके भाग जाते हैं। हर बार ऐसा ही होता है। मानवाधिकार सहायता संस्थान कोरबा के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कलेक्टर श्रीमति रानू साहू को पत्र लिखकर वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कठोर कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास का मामला बनाने और विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ओएनसी बार को हमेशा के लिए बंद करने की मांग की है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel