Wednesday, July 22, 2026
Home कोरबा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की...

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की भेंट

कोरबा। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज, कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन से उनके कोहड़िया स्थित निवास पर सौजन्य एवं सामाजिक भेंट की। इस दौरान समाज के सदस्यों ने मंत्री देवांगन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मंत्री देवांगन ने भी समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर रविंद्र टांक, कैलाश टांक, प्रदीप चौहान, सुरेश चौहान, नंदू काका, राजा, जयेश, अतुल, तुषार चौहान, नेहल, दीपक चावड़ा, दीपक टांक, नरेंद्र परमार, तुषार, नेहल एवं तन्मय सहित कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel