Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा KORBA:SDM तेंदुलकर पर दहेज प्रताड़ना का FIR दर्ज

KORBA:SDM तेंदुलकर पर दहेज प्रताड़ना का FIR दर्ज

बिलासपुर/कोरबा। कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर के खिलाफ उनकी पत्नी ने बिलासपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 498 के तहत कार्रवाई की है। व्यापार विहार निवासी सुरभि पाटले पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर 30 वर्ष की शादी जांजगीर-चांपा जिले के चिस्दा (जैजैपुर) में हुई थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से उनके पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते थे।
वे मायके से 2.50 लाख रुपए लाने के लिए दबाव डाल रहे थे। पत्नी को मायके में छोड़ दिए थे। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एसडीएम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सुरभि की मां राजेश्वरी पाटले बिलासपुर में महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी है।

Advertisement Carousel