Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा KORBA:RKTC से गरीब की मुसीबत,राख से नाली जाम,घर में घुसा पानी

KORBA:RKTC से गरीब की मुसीबत,राख से नाली जाम,घर में घुसा पानी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जहां पाए वहां राखड़ पाटने की समस्या से ग्राम कुदुरमाल के कबीर चौक का निवासी पंचराम पिता कालूराम और उसका परिवार भरी बरसात में शिकार हुआ है। पंचराम ने बताया कि मुख्य मार्ग के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा सडक़ का निर्माण कराया गया है और पानी निकासी के लिए नाली बनवाई गई है। आरकेटीसी कंपनी द्वारा इस नाली को राखड़ पाटकर जाम कर दिया गया है जिससे बरसात का पानी निकलने नहीं पा रहा है। बारिश का पानी पंचराम के घर में भर गया और खाने-पीने के सामान सहित घरेलू सामानों का नुकसान उसे उठाना पड़ा है। उसके घर में घुटना तक पानी भर गया है। इस संबंध में शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में उसके द्वारा किया गया जिसके बाद तहसीलदार ने मौका मुआयना किया लेकिन हुआ कुछ नहीं। नाली में राखड़ पाटने के कारण समस्या से उसके घर का सामान क्षतिग्रस्त हुआ वहीं खाने-पीने के सामान भी नष्ट हो गए हैं। पीडि़त ने संबंधितों पर कार्यवाही और क्षतिपूर्ति की मांग की है।

Advertisement Carousel