Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा KORBA:INTUC नेताओं के छल की तीसरी शिकायत

KORBA:INTUC नेताओं के छल की तीसरी शिकायत


कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह और बाल्को इंटक के महासचिव जय प्रकाश यादव के खिलाफ आज कोरबा सिविल लाइन थाने में तीसरी बड़ी शिकायत दर्ज करवाई गई, यह शिकायत संजय सिंग के द्वारा जय प्रकाश के साथ मिलकर फर्जी इकरार नामा बनाकर फ़र्जी हस्ताक्षर कर उक्त इकरार नामे का उपयोग न्यायालय में जमानत पाने के उद्देश्य से किया गया हैं जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता हैं, शिकायत कर्ता ने अपने आवेदन के साथ कठोर कार्यवाही के लिए निवेदन किया है, बहरहाल ये इन दोनों नेताओं की यह तीसरी बड़ी शिकायत है।
पहला पैसे लेकर ठगी करने की जिस पर बालको थाने में FIR 420,34 के तहत दर्ज है जिसकी इन दोनों नेताओं ने अग्रिम जमानत की याचिका शेषन कोर्ट कोरबा में खारिज हुई हैं और हाई कोर्ट में लंबित है। दूसरा बालको इंटक यूनियन के बैंक खाते में हेराफेरी कर पैसे गबन करने का आरोप लगा इसमें भी 420,34 का मामला दर्ज हुआ है

Advertisement Carousel