कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत के सचिव को निलंबित कर दिया कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री मोहित किरकेट्टा , पूर्व विधायक श्री बोधराम कंवर, कटघोरा विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए रंजना निवासी केशव सिंह मरकाम ने बताया कि मेरे पास 18 एकड़ जमीन है, मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि कितना लोन लिए थे, उन्होंने बताया कि 2018 में हमने 2 लाख रुपए का लोन लिया था, और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्ज माफी का लाभ मिला।
केशव ने मुख्यमंत्री से ग्राम रंजना स्थित हॉस्पिटल में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर की माँग की है। दीपका निवासी मदन राज राजपूत ने बताया कि वे ग्राम जबाली में खेती करते हैं। ६ एकड़ ज़मीन है, कोदो की खेती की है, १२.५ क्विंटल बेचा और २.५ क्विंटल खाने के लिए रखा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग तीन हज़ार रुपए प्रति क्विंटल में खेत से उठा रहा है। अब तो बल्ले बल्ले है। सनत कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं बाजार गया था, और वहां पर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत नियमित रूप से गाड़ी आती है, निःशुल्क इलाज मिलता है, योजना का लाभ मिल रहा। रंजना निवासी केशव सिंह मरकाम ने बताया कि मेरे पास 18 एकड़ जमीन है, मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि कितना लोन लिए थे, उन्होंने बताया कि 2018 में हमने 200000 लोन लिया था, और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्ज माफी करने से हम लाभान्वित हुए हैं। पुष्पा कुर्रे ने बताया कि 35 किलो चावल मिल रहा है, मुख्यमंत्री ने मिट्टी तेल, शककर आदि की कीमतों को भी उनसे पूछा।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत तिवरता के सचिव के द्वारा आवेदन को लंबित रखने और ढाई साल बाद भी निराकरण नहीं करने पर निलंबित करने के निर्देश दिए।
अंजलि ने बताया कि वह BA first year में पढ़ती है। पिता नहीं हैं,चार बहन है एक की शादी हो गई, एक बहन ने पढ़ाई छोड़ दी। श्री बघेल ने एक लाख रुपए पढ़ाई के लिए सहायता देने की घोषणा की।















