कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में उरगा थाना अंतर्गत बरपाली चौक के भीड़भाड़ वाले इलाके से अज्ञात बाइक सवार लोगों ने लगभग 8 लाख रुपए की उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में 4 किसानों के मेहनत की कमाई एक झटके में पार हो गई। पुलिस ने चोरी का मामला कर आरोपियों की तलाश तेज की है।

जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार गबेल पिता रवि शंकर गबेल 27 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुर थाना करतला 20 दिसम्बर को ग्राम बरपाली स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से 828000 रुपये निकलाकर अपने मोटरसायकल पैशन प्रो CG 12 AY 3590 के रेक्जीन वाले डिग्गी मे एक कपडे के थैला के अंदर 795000 रुपये को डालकर रखा था।
राकेश गबेल को ग्राम चैनपुर के किसान व ग्राम बोतली के तिलेश्वर सिंह राठिया, रूद्राक्ष सिंह राठिया, सुनिल कुमार ने भी अपना चेक भुगतान कराने हेतु दिया था। जगमोहन के साथ बरपाली जिला सहकारी बैंक बरपाली पहुंचकर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच चेक को जमा किया। चेक जमा करने के बाद किसान तिलेश्वर सिंह के नाम से 86000 रूपये, रूद्राक्ष सिंह के नाम से 453000 रूपये, सुनिल कुमार के नाम से 204000 रूपये आहरित कर लगभग 4 से 5 बजे के बीच बैंक से प्राप्त् किया। जगमोहन राठिया ने भी अपना निकाला हुआ 85000 रूपये रखने के लिए राकेश को दे दिया। कुल रकम आठ लाख अटठाईस हजार रूपये में से 7 लाख 95000 हजार रूपये को मोटर साईकिल के डिग्गी में रखकर शेष रकम को राकेश ने अपने पास रखा था। बरपाली चौक में स्थित राजू खत्री होटल के पास नास्ता के लिए अपनी मोटर साईकिल को खडा कर संतोष गबेल, पवन गबेल, राकेश गबेल, जगमोहन सिंह, समार सिंह के साथ नास्ता किया। नास्ता का बिल देने होटल में गया और बिल देकर राकेश जब बाइक के पास आया तो देखा कि डिक्की के अंदर कपडा के थैला में रखा 795000 रुपया गायब था। उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी ने बताया कि राकेश गबेल की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
टीआई ने की अपील: उरगा टीआई सनत सोनवानी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पास मौजूद रुपयों सहित कीमती सामानों को पूरी निगरानी में संभाल कर साथ में रखें। बैंक से रुपए निकालते वक्त और रुपए निकाल कर बाहर आते और आवागमन के दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं कोई पीछा तो नहीं कर रहा। रुपयों से भरे थैले लापरवाही पूर्वक तरीके से गाड़ी की डिक्की में, हैंडल में लटका कर रखने की बजाय अपने साथ सुरक्षित तरीके से लेकर चलें ताकि इस तरह की वारदातों को रोका जा सके।
जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार गबेल पिता रवि शंकर गबेल 27 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुर थाना करतला 20 दिसम्बर को ग्राम बरपाली स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से 828000 रुपये निकलाकर अपने मोटरसायकल पैशन प्रो CG 12 AY 3590 के रेक्जीन वाले डिग्गी मे एक कपडे के थैला के अंदर 795000 रुपये को डालकर रखा था।
राकेश गबेल को ग्राम चैनपुर के किसान व ग्राम बोतली के तिलेश्वर सिंह राठिया, रूद्राक्ष सिंह राठिया, सुनिल कुमार ने भी अपना चेक भुगतान कराने हेतु दिया था। जगमोहन के साथ बरपाली जिला सहकारी बैंक बरपाली पहुंचकर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच चेक को जमा किया। चेक जमा करने के बाद किसान तिलेश्वर सिंह के नाम से 86000 रूपये, रूद्राक्ष सिंह के नाम से 453000 रूपये, सुनिल कुमार के नाम से 204000 रूपये आहरित कर लगभग 4 से 5 बजे के बीच बैंक से प्राप्त् किया। जगमोहन राठिया ने भी अपना निकाला हुआ 85000 रूपये रखने के लिए राकेश को दे दिया। कुल रकम आठ लाख अटठाईस हजार रूपये में से 7 लाख 95000 हजार रूपये को मोटर साईकिल के डिग्गी में रखकर शेष रकम को राकेश ने अपने पास रखा था। बरपाली चौक में स्थित राजू खत्री होटल के पास नास्ता के लिए अपनी मोटर साईकिल को खडा कर संतोष गबेल, पवन गबेल, राकेश गबेल, जगमोहन सिंह, समार सिंह के साथ नास्ता किया। नास्ता का बिल देने होटल में गया और बिल देकर राकेश जब बाइक के पास आया तो देखा कि डिक्की के अंदर कपडा के थैला में रखा 795000 रुपया गायब था। उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी ने बताया कि राकेश गबेल की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्ले















